सरकार द्वारा आपकी आय और संपत्ति के आकलन के आधार पर, नियमित देखभाल लेने वाले निवासियों को रहने की जगह (आवास) के लिए भुगतान या योगदान करना पड़ सकता है। ये शुल्क अल्पकालिक देखभाल पर लागू नहीं होते। आप Refundable Accommodation Deposit (RAD, वापसी योग्य आवास जमा), वापस न होने वाले Daily Accommodation Payment (DAP, दैनिक आवास भुगतान), या दोनों को मिलाकर (या इनके बराबर RAC और DAC योगदान) भुगतान कर सकते हैं। अगर आप 1 नवंबर 2025 को या उसके बाद पहली बार किसी एज़्ड केयर होम में रहने आते हैं, तो होम में बिताए हर साल के लिए आपके RAD या RAC से 2% रकम रख ली जाएगी (अधिकतम 10% तक), और यह अधिकतम 5 साल तक होगा।